फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता दिवाली की सुबह हुए लापता, अपहरण की आशंका; तलाश में जुटी फिरोजाबाद पुलिस

Tue, 21 Oct 2025 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर से टहलने निकला पेट्रोल पंप कारोबारी और भाजपा नेता लापता हो गए। अपहरण की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में घर से सुबह टहलने के लिए निकला पेट्रोल पंप कारोबारी अचानक लापता हो गया। काफी देर बाद भी वे घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। पेट्रोल पंप कारोबारी के लापता होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इस घटना में कारोबारी के पुत्र ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बुर्ज एटा रोड रवि ब्रेड बेकरी के पास निवासी जिवेन्द्र कुमार पेट्रोल पंप कारोबारी हैं, जोकि एसआर पेट्रोल पंप के संचालक हैं। सोमवार सुबह वह प्रतिदिन की भांति घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। इससे परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उनके फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन कारोबारी फोन घर पर ही था। ऐसे में परिवार में खलबली मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 परिजनों ने तत्काल ही घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने कारोबारी के अपहरण की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कारोबारी भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि कारोबारी जिस मार्ग पर टहलने जाता था, वह आज उस मार्ग पर नहीं गया है। फोन घर पर ही छोड़ गया है। घर पर कोई भी कॉल फिरौती के लिए नहीं आया है। हम तलाश कर रहे हैं। कारोबारी के पुत्र कपिल कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें