फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम नगर में बुखार से तप रहे लोग, सती नगर में फिर मिले मरीज

Mon, 12 Sep 2016 11:47 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
प्रीतम नगर में बुखार से तप रहे लोग, सती नगर में फिर मिले मरीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मौसम में बदलाव और गंदगी के कारण फैल रहा वायरल
विज्ञापन

स्टेशन मालगोदाम के सामने प्रीतम नगर में वायरल फैलने से करीब दो दर्जन मरीज पीड़ित हैं। समस्या हर जगह की तरह प्रीतम नगर में भी वही है कि हाथ पैरों में दर्द के साथ तेज बुखार।
 क्षेत्र में गंदगी के कारण वायरल फैल रहा है। रेलवे लाइन के किनारे बसे क्षेत्र में स्थाई रूप से जलभराव है। बच्चे से लेकर बूढे़ तक बुखार से पीड़ित हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तीन से बुखार आ रहा है। एक ही परिवार के कई-कई लोग बीमार हैं। मजदूर वर्ग के पीड़ित लोग कामकाज पर भी नहीं जा रहे हैं, जिससे इन लोगों की आय प्रभावित हो रही है। सोमवार को दोपहर तक क्षेत्रीय लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार करते रहे। मगर इंतजार करने के बाद बुखार तेजी से बढ़ने लगा तो फिर झोलाछाप के यहां गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हैं बीमार
साक्षी, विजय कुमार, रामनिवास, लल्लन सिंह, राम खिलाड़ी, अरविंद कुमार अरविंद, रामबेटी, बबिता, राजबहादुर, सुरेंद्र कुमार आदि लोग बीमार हैं।

सती नगर में स्वास्थ्य विभाग ने देखे 270 मरीज
सती नगर में वायरल फैलने की फिर सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची। विभाग ने पुन: कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया। इसमें चिकित्सकों ने 270 मरीजों का परीक्षण करके दवाएं बांटी। 13 मरीजों की रक्त स्लाइडें बनाई गईं। शिविर में आसफाबाद क्षेत्र भी मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें