फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साइबर सुरक्षा और डिजिटल बैंकिंग से लोगों को किया जागरूक

Mon, 25 Aug 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-01-लोगों को साइबर अपराधों से जागरूक करते पुलिसकर्मी एवं अन्य। सोर्स पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से नारी जागरण सेवा संस्थान द्वारा राजाराम माथुर वैश्य धर्मशाला में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से खाता धारकों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


हृदयमोहन जैन ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि बैंक कभी-भी फोन कॉल या मैसेज के माध्यम से अकाउंट डिटेल या ओटीपी नहीं मांगता। यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की कॉल आती है तो वह तुरंत उसे नज़रअंदाज़ करे और नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन को सूचित करे। साइबर अपराध थाना इंस्पेक्टर रमेश सिंह यादव ने कहा कि साइबर अपराधी तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर लोगों को झांसा देते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हम मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग न करें और किसी भी संदिग्ध ई-मेल या लिंक को तुरंत डिलिट कर दें। किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर दीपक चौबे, हेमेन्द्र प्रताप सिंह, करन सिंह, कौशल किशोर शर्मा, राजेश राज, हुमैरा खान, सुभाष कुशवाह, मुकेश, चंद्रशेखर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें