फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरानी रंजिश में युवक एवं उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला

Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुरानी रंजिश को कुछ युवकों ने एक युवक के साथ हाथापाई कर दी। घटना में युवक घायल हो गया। घायल युवक के पिता ने थाना शिकोहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरिओम वशिष्ठ निवासी ग्राम जाजूमई हाल निवासी जगदंबा नगर बुढरई रोड शिकोहाबाद का आरोप है कि उसका पुत्र अनुराग उर्फ अमन वशिष्ठ, उसका साला विष्णु , चांसू यादव 9 जुलाई को नौशहरा एक होटल पर खाना खाने गए थे। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि वहां नवीन यादव उर्फ बाबा अपने दो साथियों के साथ आ पहुंचा। जिसका सीट पर बैठने को लेकर पीड़ित के पुत्र एवं उसके साथियों से विवाद हो गया। इस बात से आरोपी बाबा रंजिश मानने लगा था। 21 अगस्त की रात आरोपियों ने हथियार के बल पर चांसू यादव को अपने गेस्ट हाउस बुला लिया। इसके बाद चांसू से अनुराग को बुलाने के लिए दबाव डलवाया। जब अनुराग अपने एक अन्य दोस्त नारायण दत्त के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा। तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी बाबा ने अपने साथियों गोलू यादव, दिवाकर निवासीगण कटरा मीरा एवं 7-8 अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के पुत्र एवं उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में अनुराग को आरोपी आदर्श कृष्ण स्कूल वाल्मीकि बस्ती के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गोलू, दिवाकर, नवीन यादव व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें