फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक नगर के लोगों ने प्रशासन से मांगा पानी, रोड जाम किया

Mon, 24 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में कई दिनों से पानी को तरस रहे तिलक नगर के लोगों ने सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोग खाली बर्तन लेकर रोड पर उतर आए। इसके बाद उन्होंने कोटला रोड पर जाम लगा दिया। साथ ही नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे नगर उपायुक्त ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।  
विज्ञापन

तिलक नगर में कई दिनों से पानी का संकट है। सबमर्सिबल पंप खराब पड़ा है। नगला बरी स्थित पानी की टंकी से सप्लाई नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत कार्यकारी नगर आयुक्त सहित जल निगम के अधिकारियों से की। तो उन्होंने सबमर्सिबल ठीक कराने का आश्वासन तो दिया लेकिन कार्य शुरू नहीं कराया। इसको लेकर लोगों का आक्रोश भड़क गया। क्षेत्र की महिलाएं-पुरुष खाली बर्तन लेकर कोटला रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इसके चलते कोटला रोड की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। जाम की सूचना पर कार्यकारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और जेई मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों कहना था कि जब तक सबमर्सिबल ठीक नहीं हो जाता तब तक नगला बरी वाली टंकी से करीब एक घंटे पानी की सप्लाई प्रतिदिन मिल जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान कांग्रेस नेता अजय शर्मा, मोनू शर्मा, राजू शर्मा, होरीलाल शर्मा, रमेश, राजेश, देवेंद्र कुमार शर्मा, पिंटू मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें