फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डाक कावड़ियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत

Sun, 27 Jul 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कठफोरी क्षेत्र में कांवड़ियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत करके कौमी एकता की मिशाल पेश की
विज्ञापन
कठफोरी। कांवड़ियों का स्वागत मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा करके किया। गांव चिरहुली से श्रावण मास के तीसरे सोमवार को डाक कांवड़ लेने के लिए कांवड़िया जा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुघर सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष वीरू धाकरे ने सभी का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत करने के साथ सोरो घाट के लिए रवाना किया। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के समाजसेवी शान अली, आशिफ खान, छोटे खान, सोने अली के अलावा शिवराज सिंह बघेल आदि ने टीम का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान डाक कांवड़ लाने के लिए जाने वाली टोली में गोविंद बघेल, जितेंद्र बघेल, लवकुश बघेल, सोनू बघेल नितेश बघेल, रिंकू बघेल, नितिन बघेल युवा शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें