फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे 6 मोहल्लों के लोग

Thu, 01 Feb 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कई दिन से शहर के आधा दर्जन मोहल्लों के लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सुबह-शाम हो रही गंदे पानी की समस्या के कारण लोगों को दैनिक कार्याें के लिए निजी सबमर्सिबल पंप से पानी लेना पड़ रहा है। जबकि शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी समस्या निदान में रूचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला दुली, सरक्यूलर रोड, तिलकनगर, बोद्याश्रम रोड, डाकघर चौराहे के आसपास मोहल्ला में कई दिन से घरों में गंदा व बदबूदार पानी आने की शिकायत है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कई बार शिकायत के बाद भी जलकल विभाग के अधिकारी समस्या निदान को लेकर गंभीर नहीं है।समस्या का निदान नहीं होने के कारण लोगों को निजी सबमर्सिबल पंप से अथवा खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। मोहल्ला दुली निवासी प्रदीप दीक्षित, तिलकनगर निवासी सरला देवी, चौबे जी का बाग निवासी राजेश कुमार एवं हनुमान गंज निवासी गोविंद वशिष्ठ के मुताबिक दूषित पानी की शिकायत समाधान दिवस एवं जलकल विभाग को दी गई है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। लोगों ने नगर आयुक्त से समस्या निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें