फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पड रहे लोग, जिला अस्पताल में वार्ड फुल

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में एक पलंग पर लेटे दो बीमार बच्चों को देखते चिकित्सक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम परिवर्तन के साथ फैला वायरल बुखार सुहागनगरी में बेकाबू हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की स्थिति यह है कि सभी वार्ड फुल हैं। बालरोग विभाग वार्ड में बुखार से पीड़ित मरीजों के लेटने का इंतजाम तक नहीं है। एक पलंग पर तीन-तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। कई मरीज तो जमीन पर भी लेट कर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था नजर आई। सोमवार को सुबह 11 बजे तक बालरोग विभाग के 20 पलंग के वार्ड में 36 मरीज भर्ती थे। एक पलंग पर तीन-तीन मरीजों को भर्ती करने की स्थिति तक आ गई। मरीजों को तेज बुखार में लेटने के लिए जगह नहीं मिल रही है।
बुखार से पीड़ित बच्चे ड्रिप भी बैठकर लगवाते नजर आ रहे हैं। कुछ मरीजों को भर्ती होने के लिए जगह नहीं मिली तो वह जमीन पर ही लेटकर पलंग खाली होने का इंतजार करते रहे। साथ ही बच्चों के साथ उनके तीमारदार भी वार्ड में होने से भीड़ का माहौल रहा। यह स्थिति तब रही, जब सोमवार को कुछ ही समय ओपीडी चालू रही। पूरे दिन वार्ड में आपाधापी की स्थिति बनी रही। वार्ड में अधिकांश मरीजों को बुखार, पेट दर्द समस्या है। वार्ड नंबर चार में भी सभी पलंग फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एलान नगर से आई महिला राजेश्वरी ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार है। खड़ा तक नहीं हुआ जा रहा है। क्या करें। जब पलंग खाली नहीं मिला तो जमीन पर ही लिटा लिया है। यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें