फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग पर हंगामा

विज्ञापन
मुहल्ला मायापुरी बाल्मीकि बस्ती में नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सडक में प्रयोग की जा रही पीला ईट ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सत्यनगर मायापुरी में सड़क निर्माण में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग न किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। सत्यनगर मायापुरी में 180 मीटर लंबी सड़क का निर्माण महादेवी पब्लिक स्कूल से नई पानी की टंकी तक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा अभी तक निर्माण कार्य का न तो बोर्ड लगाया गया है और न ही निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण से पूर्व नालियों का निर्माण कराया गया है वह अभी से क्षतिग्रस्त होने लगी हैं।
सड़क का भराव गिट्टी से न कराकर खत्ता डलवाकर उसके ऊपर मिट्टी डलवाई जा रही है। क्षेत्रीय निवासी ओमवती, रेनू, शीला देवी, राकेश, आरती, रानी, प्रमोद, महेंद्र आदि ने मानक के अनुरुप कार्य कराने की मांग की है। वहीं निर्माण कार्य में पीला ईंट का प्रयोग किए जाने से आक्रोशित लोगों ने ईंटों को तोड़ दिया। वहीं कुछ दिन पूर्व हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें