फिरोजाबाद/नारखी। बछगांव चौराहा से आरआरएम इंटर कॉलेज तक जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल शुरू कर दी है। करीब आधा किलो मीटर सड़क निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों ने शासन से 87 लाख रुपये की मांग करते हुए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
फिरोजाबाद जलेसर मार्ग स्थित बछगांव चौराहा से आरआरएम इंटर कॉलेज तक मार्ग काफी खराब है। जिसके चलते राहगीरों के साथ वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। यह मार्ग एटा जिले की सीमा को भी जोड़ता है। छात्र- छात्राएं भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। मार्ग खराब होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। लोक निर्माण विभाग ने करीब आधा किलो मीटर जर्जर पड़े मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी विभाग अजय कुमार ने बताया कि पैसा मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।