फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीसीबी ने 206 अस्पताल व डिस्पेंसरी संचालकों को दिया नोटिस

Sat, 26 Jul 2025 07:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-कई नामचीन अस्पताल में चिकित्सीय अपशिष्टों के प्रबंधन को पुख्ता इंतजामों का अभाव
विज्ञापन

- डिस्पेंसरी अथवा क्लीनिक संचालकों ने कराया,पीसीबी अनापत्ति प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। चिकित्सीय अपशिष्टों के प्रबंधन में कोताही एवं नियमानुसार सहमति हासिल नहीं करने वाले जिले के 206 अस्पताल एवं डिस्पेंसरी संचालित करने वाले चिकित्सकों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने अन्यथा पर्यावरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद व सिरसागंज क्षेत्र में संचालित छोटे-बड़े अस्पताल एवं नामचीन चिकित्सकों ने पीसीबी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण का नवीनीकरण नहीं कराया है। कुछ अस्पताल संचालकों ने चिकित्सीय अपशिष्टों के निस्तारण को उपयुक्त इंतजाम नहीं किये हैं। सर्वे के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के विभिन्न हिस्सों में संचालित 206 अस्पताल और डिस्पेंसरी अथवा क्लीनिक संचालित करने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी किये हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर अपशिष्ट प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने व विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्रों को नवीनीकृत कराने की चेतावनी जारी की है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध पर्यावरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में 206 अस्पतालों व क्लीनिक को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें