सीएमएस से शिकायत करने पहुंचे नेत्र रोगी। संवाद
- फोटो : सीएमएस से शिकायत करने पहुंचे नेत्र रोगी। संवाद
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में आंखों का ऑपरेशन कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों ने सीएमएस से शिकायत की है कि ऑपरेशन के लिए ज़रूरी दवाइयां उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
तीमारदार गुलजार ने बताया कि मरीज ग्याप्रसाद समेत मुन्ने खां सगीर और चरन सिंह के ऑपरेशन के लिए भी करीब 980 रुपये की दवा बाहर से मंगाई गई। तीमारदारों ने प्रशासन से अपील की है कि ऑपरेशन के दौरान ज़रूरी दवाइयों की उपलब्धता अस्पताल में ही सुनिश्चित की जाए। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि बाहर की दवा लिखने की शिकायतें मिली हैं, और इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।