फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट के लिए संग्राम!: स्टेशन पर यात्रियों में जमकर चले लात-घूंसे, मच गई अफरातफरी; चार गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 07:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद स्टेशन तक पहुंच गया। ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर रुकते ही यात्रियों में लात-घूंसे चलने लगे। इससे अन्य यात्री दहशत में आ गए। माैके पर पहुंची जीआरपी ने चार यात्रियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका से हावड़ा जा रही नेताजी एक्सप्रेस (नंबर 13052) में सोमवार सुबह सीट पर बैठने के विवाद में चार यात्रियों में विवाद हो गया। ट्रेन के सुबह 10:40 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिए, जिससे मौके पर खलबली मच गई। सूचना पर तत्काल पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी केशव सरकार जनरल कोच में पहले से सफर कर रहे थे। इसी कोच में सवार क्षेत्र के कन्हीलाल सैंदापुर, अरांव, विकास यादव और अजय उर्फ नीभू, भारौल का सीट को लेकर केशव से विवाद हो गया। स्टेशन आते ही तीनों ने केशव को जबरन नीचे खींच लिया और मारपीट करने लगे। पुलिस ने चारों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें