फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने

Mon, 06 Jul 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में वॉशिंग मशीन की मांग पूरी न होने पर पत्नी ससुराल छोड़कर मायके आ गई और मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। काउंसलरों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर दोनों पक्षों को अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉशिंग मशीन न दिलाने पर पत्नी पति का घर छोड़ आई। मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलरों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। अब अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम


थाना सदर की एक युवती का विवाह 14 जुलाई 2024 को गुजरात के एक युवक से हुआ था। युवती का आरोप है कि ससुराल जाते ही उस पर काम का अत्यधिक दबाव बनाया जाने लगा। उसने ससुराल पक्ष से वॉशिंग मशीन दिलाने की मांग की। पति और सास ने मना कर दिया। यहीं से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान


करीब छह महीने पहले वह ससुराल छोड़कर मायके आकर रहने लगी। इसके बाद पति के खिलाफ परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई। रविवार को काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया गया। 

ये भी पढ़ें -   UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें