फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को जहरखुरानों से किया जागरूक

Mon, 08 Jun 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलयात्री जागरूकता अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल और एनजीओ केयर एंड अवेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने रेल यात्रियों को जहरखुरानों से बचने को जागरूक किया। इसके साथ ही प्लेटफार्म, ट्रेनों व बुकिंग विंडो पर यात्रियों को सावधान और सचेत करने के उपाय बताए। साथ ही यात्रियों को पर्चे बांटे।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अजीत तिवारी और एनजीओ केयर एंड अवेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर जागरुकता अभियान चलाया। एनजीओ कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को नाटक के माध्यम से भी जागरुक किया। इस दौरान बैनर लेकर यात्रियों को घटनाओं से सजग किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उपनिरीक्षक रविंद्र कौशिक, टीएस चाहर, आरके रघुवंशी, सुधीर कुमार, केयर एंड अवेयर सोसायटी के अध्यक्ष डा. मनीष मिश्र, सचिव एवं कॉर्डिनेटर धर्मेन्द्र तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-टूंडला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घटनाओं से बचने को जागरुक करते रेलवे सुरक्षा बल के जवान-1,2,7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें