फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महाबोधि एक्सप्रेस में यात्री को उठा सीने में दर्द, शिकोहाबाद में रोकी ट्रेन

Mon, 15 Sep 2025 07:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता रेलयात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। नई दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस (12398) में यात्रा कर रहे एक यात्री को अचानक सीने में दर्द होने के कारण, नॉन-स्टॉप ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के त्वरित निर्देश पर आरपीएफ ने यात्री को ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन फिरोजाबाद स्टेशन से गुजरी थी। इंजन के पीछे वाली दूसरी जनरल बोगी में सफर कर रहे प्रिंस कुमार (22) निवासी रोहतास, बिहार को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। साथ में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी। नॉन-स्टॉप महाबोधि एक्सप्रेस को शाम सवा चार बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ टीम ने तुरंत प्रिंस को ट्रेन से उतारा और इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यात्री को गैस की वजह से सीने में दर्द हुआ था। इलाज के बाद प्रिंस कुमार की तबीयत ठीक है। वह अपने रिश्तेदार दिलीप सोनी, जो फिरोजाबाद में रेलकर्मी हैं। उनके पास चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें