फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खड़े ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 04 Apr 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रक के केबिन में लगी आग को पानी की बौछार कर बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : ट्रक के केबिन में लगी आग को पानी की बौछार कर बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में सिक्सलेन स्थित चनौरा पुल के नीचे शनिवार तड़के एक खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक से उठती लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मामला शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे का है। उस समय कुछ लोग घरों से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान सिक्सलेन चनौरा पुल के नीचे खड़े एक ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने तुरंत अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें