फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Sat, 04 Apr 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज के ढलान पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाले खनन माफिया के गुर्गे एवं ट्रैक्टर चालक मोहनलाल निवासी ग्राम बारेलाल की ठार, थाना लाइनपार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी के बाद उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटी है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने अगले 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार तड़के की है। 4:15 बजे करी थाना लाइनपार के एसआई अंकुर चौहान अपनी टीम के साथ लेबर कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीला सोनालिका ट्रैक्टर ओवरब्रिज से लेबर कॉलोनी की ओर अत्यंत लापरवाही और तेज गति से आ रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने के लिए ढलान पर बैरियर लगाए और रुकने का इशारा किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसकी गति और बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, लेकिन सरकारी बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भागने में सफल रहा था। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि एसएसपी स्तर से आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।ट्रैक्टर चालक पर 25 हजार

इन नंबरों पर दे सूचना
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी नागरिक को मोहनलाल के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय के मोबाइल नंबर 7839859141 या थाना लाइनपार के नंबर 9454403367 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें