फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार को पार्क नहीं खुले। गांधीपार्क में टहलने के लिए जाने वाले बाहर ही टहलते दिखाई दिए। कई महिलाएं तो भारत माता पार्क से बाहर ही लौट गई। पार्क में पुलिसकर्मी पहुंचे और लोगों से कहा कि सुबह नौ बजे तक टहलने पर अभी रोक है।
विज्ञापन
अनलॉक वन के तहत प्रदेश सरकार ने बाजार खोलने के साथ पार्कों को खोलने के आदेश दिए हैं। डीएम द्वारा जिले के लिए जारी की गई गाइड लाइन में भी कहा गया है कि पार्क सुबह पांच बजे से आठ बजे तक शाम पांच बजे से आठ बजे तक खोले जा सकते हैं। शहर के मुख्य गांधी पार्क और भारत माता पार्क अभी खोले नहीं गए हैं।
मंगलवार को सुबह जब पार्क में टहलने के लिए लोग पहुंचे तो गांधीपार्क के साथ ही भारत माता पार्क के गेट पर ताला लटका दिखाई दिया। लोग पार्क के बाहर ही टहलते रहे और योगा करते नजर आए।