फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से हटाए गए बैरियर, वाहनों का रहा आवागमन

विज्ञापन
सुभाष तिराहे से हाईवे के बैरियर खुलने के बाद शुरू हुआ वाहनों का आवागमन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाजार खोलने के साथ ही पुलिस ने हाईवे पर लगाए गए बैरियर को हटा दिया है। पुलिस हाईवे से बैरियरों को हटाकर कंटेनमेंट जोन एरिया में बैरीकेडिंग करती दिखाई दी। इसके बाद ही जिन क्षेत्रों में नए मामले निकलकर आ रहे हैं उस क्षेत्र में बैरीकेडिंग का काम पुलिस की टीम कर रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन-5 में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों के बाजार को खोलने की जिला प्रशासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। बाजार खोलने के साथ विवेकानंद चौराहे से अंदर की ओर तथा नालबंद चौराहे से अंदर की ओर वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बाजार के खुलने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर लगाए गए बैरियर को हटा दिया है।
विज्ञापन

सुभाष तिराहे, सुहागनगर चौराहा, मीरा का चौराहा, नगला बरी के चौराहा, जाटवपुरी चौराहा के साथ नैनी ग्लास एवं थाना रसूलपुर, आसफाबाद चौराहे के साथ दबरई जिला मुख्यालय व मक्खनपुर तक हाईवे पर लगे बैरियरों को पुलिस ने हटा लिया है। मतलब हाईवे पर आप अपनी साइड पर आ जा सकेंगे। बाइक पर हेलमेट को लगाकर दो सवारी एवं कार में तीन सवारी के साथ आ सकेंगे। क्योंकि एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर कोई पास की जरूरत नहीं होगी। लेकिन कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती बरकरार रहेगी। पुलिस की टीमों ने करबला चौराहा, सुहागनगर चौराहा के साथ हिमायूंपुर क्षेत्र, बोधाश्रम रोड के साथ कटरा मोहल्ला सहित नए केस वाले इलाकों को सील किए जाने की कार्रवाई की है। इधर, कोटला रोड पर बंबा चौराहे पर एक साइड को बंद कर दिया। क्योंकि तिलकनगर क्षेत्र में केश मिलने के कारण इस एरिया में खास सावधानी बरत रहे हैं। स्टेशन रोड पर कई बैरियरों को लगाकर लोगों को आने-जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें