फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, घरवाले चीखे- तेजाब पिलाकर मार डाला; बिन मां की हो गई डेढ़ वर्ष की मासूम

Wed, 10 Apr 2024 01:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। लाश देखकर मायकेवाले चीख पड़े- तेजाब पिलाकर बेटी को मार डाला। डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची बिन मां की हो गई। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को नव विवाहिता की मौत हो गई। घटना से मायकोवालों में चीख पुकार मच गई। वह चीखककर कहते रहे कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने डेढ़ वर्ष की बच्ची तनिष्का को बिन मां का कर दिया। उन्होंने तेजाब पिलाकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विवाहिता मूल रूप से मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गेलरई की रहने वाली थी। उसकी शादी नगला खंगर थाना क्षेत्र के धोनयी गांव में हुई थी। पिता ने बीती 06 जुलाई 2023 के नगला खंगर थाने में तहरीर दी। बताया कि 29 जून 2020 को उसने बेटी रश्मि की शादी धोनयी गांव निवासी राहुल के साथ की थी। 

कुछ दिन बाद करने लगे प्रताड़ित

बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 20 जून 2023 को उन्होंने बेटी को जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। इसमें उसका पति राहुल, सास श्रीदेवी, देवर राघवेंद्र, अंजलि पत्नी राघवेंद्र, देवर शिवांश शामिल थे। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
 

पति और सास के खिलाफ चार्जशीट फाइल

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद अक्टूबर 2023 में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। उधर कुछ सुधार होने के बाद बेटी को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस पर मायकेवाले बेटी को लेकर अपने घर चले गए। तब से वही लोग उसका इलाज करा रहे थे। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रश्मि ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। मायकोवालों की सूचना पर मखक्कनपुर थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। साथ ही फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें