फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में दौड़ रही एंबुलेंसों पर लगा ब्रेक

Fri, 05 Jun 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की अब तक कागजों में दौड़ने वाली एंबुलेंस पर ब्रेक लग गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नौ एंबुलेंस को कंडम घोषित किया है। नई एंबुलेंस की डिमांड भी शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा चरमरा गई थी। एंबुलेंस कागजों में तो दौड़ती थीं लेकिन धरातल पर चलने लायक भी नहीं थी। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तीमारदारों को कई एंबुलेंस में धक्के लगाने पड़ते थे। प्रदेश सरकार की 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से जरूर कुछ राहत मिली।  अब सीएचसी और पीएचसी से नौ कंडम एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग ने हटा दिया है। करीब 28 वाहन कंडम घोषित किए हैं। नौ नई एंबुलेंस भेजने की डिमांड शासन को भेज दी है। चिकित्सा महानिदेशक ने भी जल्द एंबुलेंस भेजने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें