फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब जब पानी नहीं तो टैक्स कैसा

Fri, 05 Jun 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर में वर्षों से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने के बावजूद नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने जलकल विभाग पहुंच कर समस्या के निदान की मांग उठाई।
विज्ञापन

सपा वार्ड अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक लोग जलकल विभाग पहुंचे। सीमादेवी, गुड्डी देवी ने बताया कि जब से क्षेत्र नगर निगम सीमा में शामिल हुआ है तभी से पानी का संकट बना हुआ है। आजाद नगर में पाइप लाइन ऊंची-नीची होने के कारण गली नंबर एक, दो, पांच छह, सात व आठ में वर्षों से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। मोहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी को भटक रहे हैं। पूरन सिंह का कहना था कि नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली के लिए लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। टैक्स जमा न करने पर कई लोगों के कनेक्शन कटवा दिए गए हैं। महिलाओं का कहना था कि जब क्षेत्र में पानी ही नहीं आ रहा है तो टैक्स किस बात का। यदि टैक्स चाहिए तो पहले पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए नहीं तो वह टैक्स जमा नहीं करेंगे। दर्शन देवी, फूलश्री, राजकुमारी, शीला देवी, रेशमा, लोंगश्री, अजय सिंह, ओमकार, मीरा, राधिका, राजश्री आदि ने जल्द पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें