अटल पार्क की झाड़ियों में बैठा जहरीला सांप। संवाद
फिरोजाबाद। अटल पार्क में जहरीला कॉमन करैत सांप है। घास और घनी झाड़ियों के बीच जहरीले सांप की मौजूदगी से पार्क के कर्मचारियों में भय है। सुबह और शाम के वक्त बड़ी संख्या में टहलने आने वाले शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता काफी बढ़ गई है।
मंगलवार को पार्क के कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी कि पहले सोमवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सांप को देखा गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बार फिर झाड़ियों के बीच नजर आया। अटल पार्क में सुबह और शाम को वॉक के लिए रोजाना सैंकड़ों लोग पहुंचते हैं। जिला वन अधिकारी भानेंद्र सिंह ने बताया कि सांप की तलाश को टीम लगाई गई है। संवाद