फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सरकार के लिए पेटियों से निकले नेतृत्वकर्ता

Sun, 01 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना जिले के सभी नौ मतगणना केंद्रों पर लगाई गई 202 टेबलों पर रविवार को सुबह प्रारंभ हुई। सुबह 11 बजे के बाद परिणाम आने का क्रम प्रारंभ हुआ। डीएम विजय किरन आनंद और एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने सीएल जैन कालेज, एसपीजी एका, एलआर जसराना के साथ कई केंद्रों पर डेरा डालकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक अविनाश कृष्ण सिंह ने मतगणना केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 33 वार्डों के लिए 524 एवं क्षेत्र पंचायत के 842 वार्डों में 4009 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरे थे। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने जनता का वोट पाने को हर हथकंडा अपनाया। सीएल जैन कालेज में मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हो सकी। डीएम विजय किरन आनंद व एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पेटिकाओं को खुलवाने के निर्देश दिए। पहला परिणाम दोपहर एक बजे के करीब ही आ सका। गणना की गति काफी धीमी रही। काफी देर के बाद एआरओ के रिपोर्ट भेजने के कारण प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र मिलने में देरी हुई। बाहर काफी भीड़ होने के कारण पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। टूंडला के ठाकुर वीरी सिंह इंटर कालेज प्रांगण के बाहर प्रत्याशी एवं समर्थकों की भीड़ उमड़ी। नारखी की आरआरएम इंटर कालेज बछगांव प्रांगण में एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह मुस्तैद दिखाई दिए। गणना के दौरान जहां देरी होती दिखी वहीं एडीएम सक्रिय दिखे। खैरगढ़ क्षेत्र में सीडीओ सुजीत कुमार, एसपी देहात डा.संजय यादव ने कमान संभाली। एका ब्लाक की गणना को एसपीजी इंटर कालेज के प्रांगण में चली। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चेहरों की रौनक कभी तो फीकी तो कभी खुशी दिखाई दी। शिकोहाबाद के पाली ही इंटर कालेज प्रांगण के बाहर गहमा-गहमी का नजारा ही दिखाई दिया। सिरसागंज के गिरधारी इंटर कालेज के साथ दूसरे कालेज में गणना के दौरान अजीब नजारा दिखाई दिया।

हारे तो चुपचाप निकल लिए
बीडीसी सदस्य पद के जो प्रत्याशी हार गए वह चुपचाप मतगणना केंद्रों से बाहर निकल गए। समर्थकों के द्वारा खरीदी गई फूलमालाएं भी सूख गईं। यह नजारा भी सीएल जैन कालेज के करीब देखने को मिला।
विज्ञापन


जीतने पर प्रत्याशी को धमकाया
फीरोजाबाद ब्लाक के बीडीसी वार्ड संख्या 31 से पूजा ने जीत हासिल करके गुड्डी देवी को 33 मतों से हराया। यह परिणाम सुनते ही जयवीर सिंह पहले तो मतगणना केंद्र के अंदर ही गिर गया। बोले कि मेरे साथ बहुत धोखा हुआ है। मतपत्रों को खींच लिया। बाहर आने के बाद जीते प्रत्याशी पूजा एवं उसके पति को धमकी तक दे डाली। बेचारी पूजा पति के साथ डरते हुए गांव पहुंची।

खूब बिकी गेंदा की मालाएं
सीएल जैन कालेज के बाहर भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही जहां अस्थाई नाश्ता, चाय एवं पानी की दुकानें सजीं थी वहीं प्रत्याशियों के जीतने के साथ स्वागत के लिए गेंदा की मालाओं की बिक्री करने वाले सक्रिय थे।

प्रशासन ने एजेंट किए बाहर
जसराना (ब्यूरो)। जसराना के एलआर इंटर कालेज में चल रही मतगणना के दौरान किसी ने शिकायत की जिला पंचायत सदस्य पद के एजेंट परवेंद्र उर्फ सुंदर यादव पर मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत मिली। पुलिस प्रशासन ने सुंदर यादव को तुरंत ही गणना केंद्र से बाहर कर दिया। इसके बाद कुछ और एजेंटों की शिकायत के बाद उन्हें भी बाहर कर दिया। इसी दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. राम पाल ंसिह यादव अपना प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस ने साफ कहा कि भीतर रहने की जरूरत नहीं है।

बीच में मोहर लगने पर हुआ विवाद
जसराना (ब्यूरो)। जिला पंचायत के एक मतपत्र पर लगी मुहर को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक चले यहां हंगामे के बाद यह मत आखिर निर्मला यादव के पक्ष में ही माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें