उत्तर प्रदेश क्रिकेट से संबद्ध माथुर चतुर्वेदी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच मथुरा ब्लू और मथुरा रेड की टीम के बीच खेला गया। मथुरा ब्लू ने 13 रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मथुरा रेड ने टास जीता और मथुरा ब्लू को पहले खेलने का न्यौता दिया। मथुरा ब्लू ने पहले खेलते हुए बीस ओवर में आठ विकेट खोकर 131 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मथुरा रेड की टीम ने 19 ओवर पांच बाल में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। मथुरा ब्लू ने 13 रनों से मैच जीत लिया। मैच के दौरान मुख्य अतिथि आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना मंच पर मौजूद रहे। विजेता ट्राफी व 61 हजार रुपये का पुरस्कार मथुरा ब्लू के कप्तान राजीव चतुर्वेदी को मुख्य अतिथि राजीव शुक्ला ने प्रदान किया। जबकि उपविजेता टीम के कप्तान गौरव चतुर्वेदी को ट्राफी व 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना ने प्रदान किया। सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए राहुल मथुरा ब्लू को, सबसे अधिक स्कोर करने के लिए मथुरा ब्लू के सुमित चतुर्वेदी को, सबसे तेज पचास रन बनाने के लिए राहुल मथुरा ब्लू, बेस्ट विकेट कीपर विवेक मथुरा ब्लू को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी व पंद्रह हजार का नगद पुरस्कार मथुरा ब्लू के कप्तान राजीव चतुर्वेदी और अन्य खिलाड़ियों को ट्राफियां प्रदान की गईं। फाइनल मैच के लिए बेस्ट बालर श्रीकृष्ण मथुरा ब्लू, बेस्ट बेट्समैन माधव मथुरा रेड, मैन ऑफ द मैच फाइनल के लिये मथुरा ब्लू के राजीव चतुर्वेदी को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बालकृष्ण गुप्त मौजूद रहे।