फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Mon, 18 May 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार की शाम को जिले के एसडीएम, बीडीओ, एडीओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंचायत की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को बीएलओ एक जून से 13 जुलाई तक घर-घर जाकर दस्तक देंगे। वार्डों के मानचित्र बनाने के साथ जिले में बढ़ी पंचायतों के हिसाब से बूथों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की परिसीमन प्रक्रिया पूर्ण होते ही प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने भी पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य एक जून से 13 जुलाई 2015 तक होगा। नामावलियों को कंप्यूटरीकृत करने का काम 14 जुलाई से आठ अगस्त तक, नामावली का अंतिम प्रकाशन आठ अगस्त को किया जाएगा। दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने का काम आठ से 14 अगस्त तथा निस्तारण 20 अगस्त तक करना होगा। पूरक सूची को तैयार करने का काम 29 अगस्त तक करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूची का अंतिम प्रकाशन 31 अगस्त को किया जाएगा। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आयोग से उपलब्ध प्रोफार्मा पर ही ग्राम पंचायत के वार्डों को भरा जाएगा। जिले में 64 ग्राम पंचायतों की बढ़ोत्तरी होने के कारण बूथों की संख्या को भी बढ़ाना होगा। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों के भी वार्डों का काम इसी ढंग से होगा। बीएलओ की तैनाती के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इस बार बीएलओ की संख्या दोगुनी हो जाएगी। एसडीएम को बीएलओ के साथ पर्यवेक्षक, एआरओ एवं कोआर्डिनेटर की तैनाती की जाएगी। एसडीएम सदर रवींद्र मादड़, टूंडला पंकज कुमार, शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, जसराना अमित सिंह व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र सिंह मौजूद थे।

चुनाव प्रभावित करने वाले होंगे पाबंद
डीएम विजय किरन आनंद ने जिले में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने वालों को पाबंद करने के निर्देश जिले के सभी थानेदारों को दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील गांवों में भी विशेष निगरानी की जाए।
विज्ञापन


टीटीएसपी घोटाले प्रकरण में ठेकेदार होंगे तलब  
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जलनिगम के टीटीएसपी घोटाले प्रकरण में डीएम विजय किरन आनंद ने जलनिगम के सभी ठेकेदारों को तलब करने का निर्णय लिया है। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि ठेकेदारों से बंद टीटीएसपी को चालू कराने को कहा कि यदि सुधार नहीं किया तो अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। जलनिगम के एक्शईएन भारत भूषण ने कहा कि टीटीएसपी की जांच प्रकरण में जिलाधिकारी की ओर से 19 जून को बैठक बुलाई गई थी। लेकिन सभी ठेकेदारों को सूचना नहीं दे सके तथा तहसील दिवस होने के कारण यह तिथि आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें