फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पंचायत उपचुनाव 26 पदों के लिए 35 नामांकन

Tue, 23 Jul 2024 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला/फिरोजाबाद। खंड विकास कार्यालय टूंडला की ग्राम पंचायत नगला दल में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सिरोलिया व गढ़ी जाफर में सदस्य पद के लिए होने वाले उपचुनाव की सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ। जिले में प्रधान के चार पदों के लिए 13 नामांकन दाखिल किए गए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के सभी 22 पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। सोमवार को जिले की आठ ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया चली। अरांव ब्लाक की अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए तीन, टूंजला ब्लाक के नगला दल ग्राम पंचायत में तीन,शिकोहाबाद के जलालपुर मरघटी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए तीन एवं जेबड़ा ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए। थाना पचोखरा अंतर्गत गांव नगला दल के ग्राम प्रधान दामोदर सिंह की 11 फरवरी 2024 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके चलते ग्राम पंचायत नगला दल की यह सीट रिक्त हो गई थी। उपचुनाव के लिए खंड विकास कार्यालय में सोमवार सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक प्रधान पद के लिए मुनेश कुमार, प्रवीन कुमार और नरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

इधर, सिरोलिया में सदस्य पद के लिए लालू प्रसाद ने और गढ़ी जाफर में सदस्य पद के लिए राजीव कुमार ने नामांकन दाखिल किए। दोनों ग्राम पंचायत में सदस्य पद पर अन्य प्रत्याशी न होने पर वे निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जुलाई को नाम वापसी के उपरांत आगामी छह अगस्त सुबह सात से पांच बजे तक मतदान होगा।
-
-जेबड़ा में चार और मघरटी जलालपुर के लिए तीन नामांकन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतें जेबड़ा और मरघटी जलालपुर में प्रधान पद के रिक्त होने के बाद प्रधान पद के उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जेबड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान विमल की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जबकि मरघटी जलालपुर में भी प्रधान पद रिक्त था। इसके चलते दोनों ही ग्राम पंचायतों में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को इन दोनों ही ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद के उपचुनाव के लिए नामांकन हुए। जेबड़ा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए दिलीप कुमार, विनोद कुमार, अनिकेत यादव एवं अमन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं मरघटी जलालपुर ग्राम पंचायत में गंगा सिंह, अनिल कुमार एवं ओमकार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान ब्लॉक परिसर में अंदर और बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें