स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सबंर्द्धन एवं उत्थान के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। अलग-अलग वर्गों में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
पालीवाल हॉल में शुरू हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर आयुक्त रामौतार रमन ने कहा कि हमें अपनी भारतीय रीतिनीति व संस्कारों को भूलना नहीं चाहिए। बालक के विकास में अनुशासन व संस्कार की अहम भूमिका होती है। विभाग प्रचारक आर्यन ने भारतीय संस्कृति को व्यक्ति के समग्र विकास एवं कुटुंब प्रबोधन के लिए महत्वपूर्ण बताया। भारतीय संस्कृति के समान संपूर्ण विश्व में कोई संस्कृति नहीं है। विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संबर्द्धन आज की महती आवश्यक ता है। डॉ अशोक खुराना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गोविंद कटियार, प्रधानाचार्य महेश बाबू, ब्रजेश, धर्मेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
चित्रकला
बाल वर्ग- विष्णु प्रताप प्रथम, नेहा द्वितीय एवं अंशुमन तृतीय स्थान पर रहे।
किशोर वर्ग- तनिष्का जादौन प्रथम, शिवांगी राजपूत द्वितीय एवं पूर्णिमा जादौन तृतीय स्थान पर।
तरुण वर्ग- शिवांगी शर्मा प्रथम, जेवा शरीन द्वितीय एवं श्रुति जादौन तीसरे स्थान पर ।
निबंध प्रतियोगिता
बालवर्ग में- आदिश जैन प्रथम, पार्थेेे द्वितीय एवं रिया तीसरे स्थान पर।
किशोर वर्ग में कार्तिक श्रीवास्तव, बुशरा खान, राशि बघेल
तरुण वर्ग- कुशाग्र गुप्ता, अतुल यादव, प्राची यादव।