फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम : पर्यटकों की आत्मशांति को निकाली कलश यात्रा

Sun, 04 May 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल सौभाग्यवती महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वैदिक संस्कार जागरण मंच एवं संयुक्त परिवार सुखी परिवार के तत्वावधान में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत पर्यटकों की आत्मशांति के लिए 9 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर, एमजी कॉलेज स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर कथा स्थल एलआईसी बिल्डिंग, रानीवाला कंपाउंड तक पहुंची। यात्रा से पूर्व हनुमानजी की आरती और कलश पूजन वैदिक विधि-विधान से किया गया। यात्रा के समापन पर कथा व्यास सुधीर शर्मा द्वारा दिवंगत पर्यटकों की आत्मशांति के लिए हवन किया गया। इसके पश्चात समस्त श्रद्धालुओं ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, शंकर लाल गुप्ता, मुख्य यजमान अशोक दोनेरिया, शशि दोनेरिया, आचार्य रूद्र सुशील गुप्ता, मनोज सिकरवार, सुधीर शर्मा, पीके शर्मा, कृष्ण कुमार कनक, राजेश दुबे, पार्षद पूनम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें