ब्लड़ बैंक में रक्तदान करती अग्रवाल महिला सगठन की सदस्याएं।
- फोटो : ब्लड़ बैंक में रक्तदान करती अग्रवाल महिला संगठन की सदस्याएं।
फिरोजाबाद। अग्रवाल महिला संगठन की अध्यक्ष तनु सिंघल के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। उन्होंने संगठन के इस पुण्य प्रयास की सराहना की। शिविर संयोजक तनु सिंघल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. नवीन जैन एवं ब्लड बैंक प्रभारी गरिमा सिंह ने आभार जताया। रक्तदाताओं में अंकुर सिंघल, श्रवण बंसल, राखी मित्तल, प्रिन्सी बंसल, शिल्पी गोयल, नम्रता अग्रवाल, सनल अग्रवाल, संजय सिंघल, अजय अग्रवाल, मनीष बंसल, विपुल बंसल, राधिका बंसल, श्वेता सिंघल सहित कई लोग शामिल रहे।