फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाढ़म में बैंक की रेलिंग टूटी, 24 लोग घायल

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
भीड़ के दबाव के चलते रेलिंग टूटी।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की कसबा पाढ़म शाखा में गुरुवार को भीड़ के दबाव में रेलिंग टूट गई। इससे कतार में खड़े लोग एक के ऊपर एक गिरते गए। इस हादसे में 24 से अधिक लोग घायल हो गए। तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग जिधर गिरे उधर बालू पड़ी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से ही पैसा निकालने एवं जमा करने के लिए सैकड़ों लोग बैंक खुलने का इंतजार करने लगे। बैंक पहली मंजिल पर स्थित है। बैंक तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां हैं। सीढ़ियां पर खचाखच भीड़ थी। बैंक में प्रवेश तक का रास्ता भी बहुत संकरा है। बैंक खुली तो पुलिस व्यवस्था नहीं थीं। बैंक में जल्दी प्रवेश करने के लिए मारामारी होने लगी। सीढ़ियों पर ही लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस धक्का मुक्की में सीढ़ियों के सहारे बाएं ओर की रेलिंग टूट गई। रेलिंग टूटते ही लोग पत्तों की तरह गिरने लगे। गिरने वाले को बचाने के लिए हाथ जिसने भी बढ़ाया वही भी गिर गया। एक - दूसरे के ऊपर गिरने से 24 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें रोशन पुत्र दरयाम निवासी मुहम्मदपुर, मुन्नी देवी निवासी नवादा, पंची देवी सलेमपुर खुटियाना, अनीता निवासी मोहम्मदपुर, इशरार निवासी टांडा गंभीर रुप से घायल हो गए। दो महिलाएं बेहोश हो गईं।  मौके पर मौजूद परिवारीजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए।



रोज-रोज आकर लगते हैं लाइन में
जसराना(ब्यूरो)। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पाढ़म के प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि कैश की कमी के चलते दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रोज-रोज वहीं व्यक्ति बैंक में आकर भीड़ करते हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण रेलिंग टूट गई।
विज्ञापन



11.30 बजे के बाद खुली ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त
जसराना(ब्यूरो)। जसराना की ग्रामीण बैंक ऑफ  आर्यावर्त शाखा में शुक्रवार सुबह हंगामा हो गया। बैंक मैनजेर बीके जैन ने कैश निकालने आए लोगों से लाइन लगाकर आने को कहा तो लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के अभाव में प्रबंधक ने बैंक को अंदर से बंद कर दिया। बैंक बंद होने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर लाईन  लगवाई। उसके बाद बैंक में कार्य किया गया। कसबा पाढ़म की बैक ऑफ इंडिया में कैश न होने की बात प्रबंधक ने कही तो लोगों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें