फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से अधिक श्रमिकों को काम देने का आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना महामारी से परेशान श्रमिकों को मनरेगा योजना से रोजगार मुहैया कराने को जिले में सघन अभियान 30 जून से चलाया जाएगा। प्रतिदिन 50 हजार से अधिक मनरेगा श्रमिकों को काम दिलाने का अभियान चलेगा। इसकी शुरुआत शिकोहाबाद ब्लॉक के गलामई गांव से की जाएगी। ब्लॉक के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के द्वारा इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते शहरी के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उनके मनरेगा योजना के तहत गांव में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इससे मनरेगा योजना को नई ऊर्जा मिलेगी साथ ही ग्रामीण श्रमिकों को आजीविका चलाने के लिए रोजगार मिल सकेगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए 30 जून से जिले में मिशन मनरेगा योजना के तहत प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस मिशन को सफल बनाने हेतु समस्त ग्राम प्रधानों को अधिक से अधिक श्रमिक प्रत्येक ग्राम में मनरेगा कार्य पर लगाने को कहा है। इसकी शुरूआत ब्लॉक शिकोहाबाद की ग्राम पंचायत गलामई से जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करते हुए एक समूह की रूप में की जाएगी। विकास से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित बैठक कर जूम मीटिंग के माध्यम से अभियान में पूरी जिम्मेदारी व मनोबल के साथ कार्य करते हुए प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रमिकों को मनरेगा में कार्य दिये जाने के निर्देश सीडीओ चर्चित गौड ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें