फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: श्रीकृष्ण इंटरनेशनल के मालिक ने की 39.50 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 16 Apr 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण इंटरनेशनल के मालिक पर यूपीएसआईडीसी के प्लाट का सौदा तय करने के नाम पर 39.50 लाख रुपये हड़प लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। रामगढ़ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 39 निवासी पीड़ित गौरव तलवार ने बताया है कि 27 जून 2022 को श्री कृष्ण इंटरनेशनल के मालिक निर्दोष अग्रवाल निवासी नगला भाऊ थाना दक्षिण से एग्रीमेंट करके यूपीएसआईडीसी के प्लाट बी-5 का सौदा 1.58 करोड़ रुपये में तय किया था। इसके लिए पांच लाख रुपये नकद व 34.50 लाख चेक और आरटीजीएस के माध्यम से दिया था। कुछ समय बाद निर्दोष अग्रवाल से संपर्क कर प्लाट का बैनामा कराने के लिए कहा तो वह पलट गए। निर्दोष ने प्लाट का बैनामा करने से साफ मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने रकम वापस करने को कहा, लेकिन रकम वह रकम भी वापस नहीं कर रहे है। इस पर पीड़ित गौरव तलवार ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें