फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएम कार्यालय पर दूसरे दिन भी अलर्ट रहा पुलिस फोर्स

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी भरे मेल आने के बाद दूसरे दिन भी सावधानी बरती गई। जिला मुख्यालय के आसपास पुलिस एवं एलआईयू की टीम बुधवार को सुबह से सक्रिय रही। इधर पुलिस की साइबर टीम ने जांच प्रारंभ कर दी है। मेल कहां से भेजा गया इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम कार्यालय में आरडीएक्स लगाने की धमकी भरे ई-मेल आने के बाद मुख्यालय प्रांगण खाली कराने के साथ सघन चेकिंग कराई थी। हालांकि साढ़े तीन बजे तक बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा की गई सघन चेकिंग के दौरान कुछ भी नहीं मिला था। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मटसेना की तहरीर पर साइबर थाने में मामले को दर्ज करके इसकी जांच प्रारंभ कर दी है। बुधवार को सुबह भी मुख्यालय के साथ आसपास एरिया में खास सावधानी बरती गई।
एलआईयू की टीम मुख्यालय पर सक्रिय रहने के साथ पुलिस की टीम भी निगरानी करती रही। यदि कोई संदिग्ध दिखाई दिया तो उससे पूछताछ भी की गई। यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। इधर सीओ सदर चंचल त्यागी ने कहा कि ईमेल पर मिले धमकी भरे मैसेज के मामले में केस दर्ज करने के साथ मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मेल कहां से भेजा गया इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें