फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माध्यमिक शिक्षक भी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना का प्रकोप खतरनाक साबित होता जा रहा है। माध्यमिक स्कूलों में लंबे समय से अवकाश चल रहा है। ऐसे में अब शासन ने माध्यमिक शिक्षकों के लिए वर्क फ्रॉम होम के आदेश को जारी कर दिया है। इसके साथ ही राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन व मदरसा आदि बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अब घर से ही अध्यापन करेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के अधीन स्कूलों में शिक्षकों के लिए वर्क फ्रॉर्म होम पहले से ही चल रहा है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षक संघ भी शिक्षकों के घर से कार्य करने की अनुमति मांग रहे थे। ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके। शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब माध्यमिक शिक्षकों को भी शासन ने आदेश जारी किया है। प्रभारी डीआईओएस अशोक अनुगरानी ने बताया कि जिले के सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी हुए हैं कि वह शिक्षकों से घर से ही काम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें