फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में युवक के साथ पिटाई के मामले में एक उपनिरीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। उसका वीडियो वायरल हो गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मंगलवार को थाना नारखी की चौकी कोटला इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने किसी युवक की पिटाई की थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने देर रात मामला संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया वायरल वीडियो काफी पुराना है। मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई है।