फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बासनगर में चाय बनाने के दौरान सिलिंडर लीक होने से लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर

विज्ञापन
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से झुलसे लोगों ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के अब्बास नगर में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान पांच किलोग्राम के रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। शोरगुल को सुनकर पड़ोसी दो युवकों ने मकान में कूदकर मकान स्वामी के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटा को मकान की छत उड़ गई।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के शांति रोड स्थित अब्बास नगर निवासी मुनव्वर की मां अनीशा बेगम ने (55) शनिवार की रात चाय बनाने के लिए सिलिंडर को जलाया था। रसोई गैस सिलिंडर (पांच किलोग्राम) के लीक होने के कारण मकान में आग लग गई। चीख पुकार को सुनकर पड़ोस में रहने वाले वसीम अंसारी (24) पुत्र मोहम्मद रिजवान एवं जमील अहमद (35) पुत्र अब्दुल रसीद मकान की छत से कूदकर अंदर आ गए। उन्होंने आग से घिरी अनीशा बेगम के साथ ही अन्य परिजनों को मकान से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन फायर विभाग की टीम पहुंचने से पूर्व ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। तेज धमाका होने के कारण मकान के ऊपर पड़ा टिन शेड उड़ गया। फायरब्रिगेड की दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में पड़ोसी वसीम एवं जमील मदद करने के दौरान झुलस गए।
सिलिंडर के पास आग होने के कारण फटा: सीएफओ
सीएफओ जशवीर सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर सिलिंडर रखा था वहां फर्नीचर के साथ अन्य सामान रखा हुआ था। इसके कारण सिलिंडर (पांच किलोग्राम) फर्नीचर में आग लगने के कारण गरम हो जाने के कारण फट गया। सिलिंडर किस कंपनी का है इसकी जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा एमएलसी ने बंधाया ढांढस
फिरोजाबाद। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव अब्बास नगर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मुनव्वर के परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ अपनी ओर से हर सहयोग देने का भरोसा दिया। जिला अस्पताल में जाकर सहयोग करने वाले पड़ोसी वसीम व जमील से मिले। उनके प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें