फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू के खिलाफ ससुर ने लिखाई हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर पति को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होने पर मृतक के पिता ने पुत्रवधू के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पुत्रवधू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बहोरीडांडा का है। 15 दिसंबर की सुबह अंकित (20) पुत्र पप्पू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने पुत्रवधू पर चाय में जहर देकर बेटा की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर सायं मृतक के पिता पप्पू ने थाने में पुत्रवधू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की और तथ्यों के आधार पर 18 नवंबर को मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने बताया कि उसने अपने इकलौते बेटा अंकित की शादी डेढ़ साल पूर्व मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र तहत गांव लोहव निवासी ऊमा से हुई थी। पीड़ित ने पुत्रवधू पर चाय में जहरीला पदार्थ पिला कर हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें