कलक्ट्रेट सभागार मे बैठक करते डीएम रमेश रंजन। संवाद
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने बीडीओ से कहा कि बीस बड़े कार्यों का चयन करके उन पर गंभीरता से काम करे। आंगनबाडी केंद्रों का समय से पूरा नहीं कराने पर बीडीओ टूंडला को चार्जशीट देनेे के आदेश दिए। खैरगढ़ में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के आदेश दिए।
डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन, मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पशु चिकित्सक गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए संपूर्ण उपाय किए जाएं। हरे चारे का इंतजाम कर लें। जहां हरे चारे की उपलब्धता नहीं हो वहां तत्काल कराएंं। गोवंशों को भूसे पर निर्भर न रहना पड़े। डीएम ने मनरेगा कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। खैरगढ़ के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के नहीं आने पर नोटिस देने के साथ वेतन रोकने के आदेश दिए। जिले के सभी बीडीओ से कहा कि अप्रैल से जुलाई तक 20 बड़े कार्यों का चयन करें। महिला मेट के चयन के निर्देश दिए व सौ दिवस का रोजगार प्राप्त करने वाले परिवारों की समीक्षा की। पीडी डीआरडीेए सुभाषचंद्र त्रिपाठी,डीडीओ पीसी राम, डीसी मनरेगा सुभाषचंद्र सहित सभी बीडीओ मौजूद थे।