फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जमीन के विवाद में परिवार के दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Mon, 07 Apr 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विवाद के बाद अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे बीएसएफ जवान पक्ष के घायल। सोर्स संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जमीन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से बीएसएफ जवान समेत आठ लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने स्वयं तथा दूसरे पक्ष का पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला रामबक्स निवासी प्रदीप कुमार बीएसएफ में तैनात है। जिसकी तैनाती वर्तमान में नागालैंड में हैं। सोमवार को उसका अपने चचेरे भाईयों से जमीन के विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई।
बीएसएफ के जवान का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया। घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने किसी तरह विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। इस घटना में जवान प्रदीप के अलावा उसके पक्ष से प्रवीण, सुमित, सुधीर एवं गुलशन घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हैं। इंस्पेक्टर नसीरपुर राजीव राघव का कहना है कि जमीन के विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़े हैं। एक पक्ष के तीन लोग पुलिस के पास आए थे। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जिसके बाद तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें