फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी नंबर डालते ही डॉक्टर के सामने खुल जाएगी मरीज की केस हिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी नंबर डालते ही डॉक्टर के सामने खुल जाएगी मरीज की केस हिस्ट्री
विज्ञापन

- हेल्थ मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम से पूरे मेडिकल कॉलेज को जोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की केस हिस्ट्री को चिकित्सक अपने कंप्यूटर पर ओपीडी नंबर डालकर महज एक क्लिक में देख सकेंगे। ऐसे में अगर मरीज चिकित्सक के पास कोई रिपोर्ट लेकर नहीं गया तो भी वे दूसरे दिन आने की बात कहकर टाल नहीं सकेंगे। यह संभव होगा हेल्थ मैनेंजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (एचएमआईएस) से। यह व्यवस्था पूरे मेडिकल कॉलेज में आठ से दस दिन बाद शुरू हो जाएगी।
नई व्यवस्था के लिए मेडिकल कॉलेज में फाइबर की लाइन बिछा दी गई है। इससे मरीजों के साथ साथ चिकित्सकों को भी लाभ मिलेगा। अस्पताल में मरीज की ओपीडी पर्चा फीड होने के बाद से पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा। अगर मरीज मेडिकल कॉलेज में दोबारा आने के दौरान वह कोई भी रिपोर्ट लाना भूल गया है तो भी ओपीडी नंबर चिकित्सक को बताकर अपना रिकॉर्ड कंप्यूटर से निकलवा सकता है। चिकित्सक भी जांच के अनुसार, दवा लिख सकेंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मानें तो दो से तीन दिन में ट्रायल शुरू हो जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि कोई खामी इस सिस्टम में कोई खामी तो नहीं है। ट्रायल होने के बाद इसे अगले सप्ताह से पूरे मेडिकल कॉलेज में सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

30 कंप्यूटर विभागों को दिए जा रहे
- मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों के साथ साथ अन्य कक्षों के लिए 30 कंप्यूटर भी खरीदे गए हैं। हालांकि यह कंप्यूटर अभी तक चार विभागाध्यक्षों ने ही लिए हैं।
विज्ञापन

- पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर को हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। दो से तीन दिन में ट्रायल होगा। आठ से दस दिन में पूरा सिस्टम एचएमआईएस से संचालित होगा। इससे मरीजों को सुविधाएं मिलने के साथ चिकित्सकों को भी मरीजों की रिपोर्ट देखने में सहूलियत मिलेगी। महज ओपीडी का नंबर डालते ही मरीज की पूरी जानकारी चिकित्सक के कंप्यूटर पर होगी।
- डॉ. संगीता अनेजा
मेडिकल कॉलेज प्राचार्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें