फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 शिकायतों में से महज छह का ही निस्तारण

Wed, 03 Feb 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील सभागार में बुधवार को तहसील दिवस में 106 शिकायतें आई, जिसमें से महज 6 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अधिकतर शिकायतें राजस्व, जलभराव, समाज कल्याण, विद्युत समस्या के संबंध में आई।
विज्ञापन


सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 106 शिकायतें आईं। ग्राम आमरी निवासी सूरजभान द्वारा विद्युत कनेक्शन कटवाने के बावजूद बिल आने, नौशहरा निवासी सरमन सिंह ने जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने, आवास विकास कालोनी निवासी महावीर सिंह ने मिट्टी खनन व जमीन पर कब्जा, राहुल कुमार निवासी जेबड़ा ने खेत पर अवैध कब्जा करने, कप्तान सिंह निवासी मोहनीपुर ने बीपीएल कार्ड बनवाने, गढ़ैया निवासी शिल्पी सिंह पत्नी अनिल ने विद्युत मीटर की शिकायत, विकलांग महाराज सिंह निवासी साढ़ूपुर ने ओलावृष्टी में नुकसान होने के बावजूद सहायता राशि से वंचित रहने की शिकायत की। इसके अलावा कई लोगों ने जल भराव, पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें की। इस मौके पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ श्यामकांत, ईओ नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें