फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया; एक की मौत जबकि दूसरा घायल

Sat, 28 Oct 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गए। पीछे से आए ट्रक ने एक को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाई के साले को छोड़ने जा रहा युवक ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। 

विज्ञापन


हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनौरा के पास स्थित ममता डिग्री कॉलेज के नजदीक हुआ। यहां मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ निवासी नीरज (18) अपने भाई के साले प्रांशू (14) को छोड़ने के लिए उत्तर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी मोहल्ला जा रहा था। ममता डिग्री कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दिन में लगाता ठेल... रात में महिला यात्रियों से करता अभद्रता
विज्ञापन


इसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने नीरज को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं प्रांशू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। वहीं घायल को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीचे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें