फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक व मोपेड में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत... जबकि दो लोग घायल

Sat, 31 Aug 2024 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में बाइक व मोपेड में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर बाइक व मोपेड की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना पचोखरा के गांव आनंदपुर निवासी 41 वर्षीय नवी सड़क पर अपनी गुजर बसर कर रहा था। शनिवार दोपहर 12.30 बजे करीब वह मोपेड से गांव से छिकाऊ जा रहा था। वह गांव के निकट कोटकी बंबा स्थित पुलिया पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि नवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एकत्रित ग्रामीणों ने घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें