फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे का कोहराम उतरो...उतरो...जल्दी उतरो, चीखते हे लोग भिडती रहीं गाडियां

विज्ञापन
फिरोजाबाद के कठफोरी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के दौरान क् - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
सिरसागंज/कठफोरी (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक 18 वाहनों के टकराने से लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। एक वाहन के टकराने पर उतरो-उतरो की ही आवाज सुनाई देती। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भेजा तो कुछ को दूसरे अस्पतालों में।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली मरीज को छोड़ने गए एंबुलेंस चालक पुनीत प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन फिर भी उनकी एंबुलेंस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अन्य गाड़ी चालकों की हालत बहुत खराब थी। जोर-जोर से चिल्लाने के बाद भी कई गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो गईं। बस की यात्री आशा देवी ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही चार गाड़ियां एक ट्रक में टकराती चली गईं, जिसे देख उनकी रूह कांप गई।
यूपीडा की क्रेन मंगाकर हटवाए वाहन
कठफोरी। एक्सप्रेसवे पर एक साथ कई वाहनों के टकराने से एक्सप्रेस वे अवरुद्ध होने लगा था। यूपीडा की टीम ने क्रेन को मंगाकर एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहनों को साइड में खड़ा कराना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाए मदद को हाथ, गंतव्य को रवाना किए यात्री
सिरसागंज। घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक साथ इतना वाहनों के टकराने के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में जिले की पुलिस ने मदद को अपने हाथ बढ़ा दिए। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, बच्चों के साथ-साथ श्रमिकों एवं चालकों को उनके घरों को भेजने के लिए बसों को रोककर बैठाया। मौके पर एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह, एसएचओ सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम, नसीरपुर प्रवींद्र कुमार सिंह, नगला खंगर मुकेश कुमार मौजूद रहे।
यूपीडा के कर्मचारी सक्रिय होते तो नहीं टकराती इतनी गाड़ियां
कठफोरी। यूपीडा के कर्मचारियों की टीम यदि घने कोहरे के बीच सक्रिय हो जाती तो शायद एक साथ इतनी गाड़ियां आपस में नहीं टकरातीं। लोगों का कहना था कि घने कोहरे के बीच गाड़ियां यदि टकरा रहीं थी तो यूपीडा को वाहनों की रफ्तार घटाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। दो सौ मीटर पहले यूपीडा की टीम पटाखे या फिर अन्य किसी माध्यम से वाहन चालकों को अलर्ट करती तो एक साथ इतनी गाड़ियां नहीं टकरातीं।
अस्पताल की टीम ने किया घायलों का इलाज
सिरसागंज। एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते कई वाहनों की आपस में भिड़ंत हुई तो पुलिस विभाग के आलाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर कर दिया। सीएचसी सिरसागंज प्रभारी डॉ. कपिल यादव डाक्टरों की टीम और दवाओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें