फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचा और कारतूस सहित एक पकड़ा

Fri, 26 May 2023 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा व कारतूस सहित एक पकड़ा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के बरामद किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
थाना प्रभारी मटसेना मोहर सिंह बृहस्पतिवार रात को रसीदपुर कनेंटा के समीप चेकिंग कर रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने एक संदिग्ध को टोका। तो वह भागने की कोशिश करने लगा। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुरजीत निवासी रसीदपुर कनेंटा बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किये गये। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। संवाद

ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने वाले वृद्ध की शिनाख्त
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार शाम को राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान देने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की पहचान हो गई है। मृतक बिहार का रहने वाला था। फिरोजाबाद चूड़ी खरीदने का आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पौने सात बजे एक 60 वृद्ध ने नई दिल्ली से रांची की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की जेब में एक मोबाइल नंबर मिला था। कॉल करने पर उक्त मोबाइल नंबर मृतक की लड़की रजनी शाह का निकला। थाना जीआरपी प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अनुज शाह निवासी भौजी परसोल जिला छपरा बिहार का रहना वाला था। घर-घर जाकर चूड़ी बेचने का काम करता था। वह दो दिन पूर्व बिहार से चूड़ी खरीदने के लिए फिरोजाबाद आया था। मृतक के परिजन भी शुक्रवार को फिरोजाबाद आ गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें