एटा। कोतवाली नगर में शानू कुमार निवासी भगीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बहन की शादी सुनील कुमार निवासी मोहल्ला जाटवान फिरोजाबाद के साथ तय की थी। 5 फरवरी 2023 को गोद भराई हुई। 22 अप्रैल को शादी की तारीख तय हो गई। आरोप है कि 9 फरवरी को सुनील आदि ने कार की मांग रख दी। असमर्थता जताने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। पंचायत भी हुई, लेकिन कोई बात नहीं मानी। गोद भराई व अन्य खर्चा लौटाने को कहा तो गालीगलौज कर धमकी दी। संवाद