उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 50 लाख रुपये से ज्यादा की अफीम बरामद हुई है। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एएनटीएफ आगरा यूनिट के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने थाना रामगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा निवासी ब्राह्मण चौराहा को चनौरा स्थित हाईवे पुल के नीचे पकड़ा।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा के पास से मोटर साइकिल भी बरामद की गई।