फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे व्यापारी, धरना-प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगर निगम के द्वारा स्वकर प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के विरोध का नगर विधायक मनीष असीजा, कांग्रेस एवं भाजपा ने समर्थन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। व्यापारी 31 दिसंबर तक निगम के अफसरों का पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन




फीरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री रवींद्रलाल तिवारी की अध्यक्षता में घंटाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन हुआ। व्यापारी नेताओं ने नगर निगम की स्वकर प्रणाली व बिगड़ती कानून एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। कहा बिजली नहीं आने के कारण व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंडी समिति व वैट विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।


इन विभागों के सचल दस्ते समाप्त होने चाहिए। दस नई वस्तुओं पर लगे मंडी शुल्क व बढ़े वैट को वापस करने एवं खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन करने की मांग की। महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। स्वकर प्रणाली के विरोध में प्रत्येक बाजार समिति 31 दिसंबर तक नगर निगम का पुतला दहन किया जाएगा। नगर विधायक मनीष असीजा ने व्यापार मंडल के विरोध का समर्थन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व हाजी सईद पटेल ने कहा स्वकर प्रणाली से जनता का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि जनता व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं सहेंगे। प्रदेश मंत्री कैलाश उपाध्याय ने कहा इसका हरहाल में विरोध होगा। जिलाध्यक्ष प्रकाश भारद्वाज एवं मदनलाल वर्मा, आनंद अग्रवाल, संजीव यादव, आसिम खान, विजय भंवानी, नेम सिंह, छोटेलाल गुप्ता, आफताब भाई, शिब्बो यादव, अंकित वार्ष्णेय, राजेश अग्रवाल, रामबाबू वार्ष्णेय, विशाल दीक्षित, उमर फारुख, भरत तिवारी, बालम, देशदीपक यादव, पूर्व सभासद अंबेश शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, बाहबुद्दीन, डा. अखिलेश शर्मा व रमेशचंद्र अग्रवाल, झब्बूलाल अग्रवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें